अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर हो तो आपके फ़ोन में Instagram तो जरूर होगा, लेकिन क्या आपको अंदाजा है की sabse jyada followers instagram par kiska hai ?
हमारे दैनिक जीवन में सोशल मीडिया एप्लिकेशन का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। एक स्मार्टफ़ोन यूजर अपने दिन के चार से पांच घंटे केवल सोशल मिडिया एप्स पर गुजारता है।
फिलहाल हम बात करते हैं Instagram के बारे में, जहां लाइक और कमेंट्स की बौछारों के कारण कई लोगों ने इंस्टाग्राम से पैसे कमाए और इतनी प्रसिद्धि हासिल कर ली की अब उनकी गिनती Instagram influencer में होती है।
लेकिन इंस्टाग्राम पर पर छोटे – छोटे Influencer के अलावा बहुत से सेलिब्रिटीज, राजनेता, अन्य पेशेवर लोग और आपके और मेरे जैसे लोग भी हैं। पर क्या आपके मन में कभी सवाल आया है की इतने इंस्टाग्राम यूजर्स में से सबसे ज्यादा फॉलोवर्स किसके हैं।
यकीनन! अगर आप इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं, तो आपने यह सोचा ही होगा। चलिए आपकी उलझन को दूर करते हैं और इस आर्टिकल में Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले लोगों के बारे में जानते हैं।
सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स किसके हैं?
आपको शायद जानकर हैरानी हो की इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोवर्स वाला अकाउंट खुद इंस्टाग्राम का ही है। इंस्टाग्राम के ऑफिशियल एकाउंट पर पर कुल फॉलोवर्स की संख्या 636.87 से भी अधिक है, और समय के साथ ये संख्या बढ़ती जा रही है।
हमने इस लेख में पूरी दुनिया में सबसे अधिक फॉलोवर्स और भारत में सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स वाले अकाउंट अलग – अलग शीर्षक के अंदर बताए हैं।
दुनिया मे सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स किसके हैं? (10 Most Followed in World)
दोस्तों इंस्टाग्राम का उपयोग कई देशों में किया जाता है। अब इतने सारे देशों में इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स हैं। इन करोड़ों यूजर्स में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले व्यक्ति के बारे में जानने की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है।
चलिए जानते हैं कि आखिर पूरे world में Instagram par sabse jyada followers kiske hai.
अगर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लू टिक लगाना चाहते हैं तो यह पढ़ें: इंस्टाग्राम ब्लू टिक लगाने का तरीका
1. Instagram Official
Followers: 636.87 Million
Instagram का खुदका इंस्टाग्राम पर एक ऑफिशियल अकाउंट है। इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स खुद इंस्टाग्राम के अकाउंट के ही है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम एप 6 अक्टूबर 2010 में पहली बार लॉन्च हुआ था।
2. Cristiano Ronaldo

Followers: 584.52 Million
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले अकाउंट की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं।
अगर हम इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति (किसी कंपनी नहीं) की बात करें तो उसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर आते हैं।
परंतु सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले इंस्टाग्राम हैंडल की सूची में Instagram का ऑफिशियल अकाउंट इनसे एक पड़ाव ऊपर है।
3. Lionel Messi

Followers: 584.52 Million
Lionel Messi फुटबॉल के महान् खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर करोड़ों लोगों द्वारा फॉलो किए जाते हैं। सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले अकाउंट कि सूची में यह तीसरे स्थान पर आते हैं।
4. Selena Gomez

Followers: 417.15 Million
हॉलीवुड अभिनेत्री और गायक Selena Gomez इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट कि सूची में चौथे स्थान पर है।
5. Kylie Jenner

Followers: 390.91 Million
Kylie Jenner जो कि एक टीवी पर्सनेलिटी, मॉडल एवं एक बिजनेस वुमन हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले अकाउंट कि सूची में यह पांचवे स्थान पर हैं।
6. Dwayne Johnson (The Rock)

Followers: 380.2 Million
Dwayne Johnson जिन्हें The Rock के नाम से भी जाना जाता है। यह पूर्व में WWE खिलाड़ी थे और फिलहाल आप इन्हें हॉलीवुड मूवीज में एक्टिंग करते हुए देख सकते हैं। Instagram पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले अकाउंट कि सूची में यह छः नंबर पर आते हैं।
7. Ariana Grande

Followers: 371.13 Million
म्यूजिशियन एवं हॉलीवुड अभिनेत्री Ariana Grande इस सूची में सातवें स्थान पर है।
8. Kim Kardashian

Followers: 356.32 Million
Kim Kardashian Hollywood की जानी मानी मॉडल, पर्सनेलिटी एवं बिजनेस वुमन हैं। सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट कि सूची में यह आठ नंबर पर हैं।
9. Beyonce

Followers: 309.11 Million
Beyonce एक अमेरिकी म्यूजिशियन हैं। यह इस सूची में 9 नंबर पर हैं। इन्होंने कई पॉपुलर इंग्लिश गाने गाए हैं। इनका जन्म 4 सितम्बर 1981 को हुआ था। अपने म्यूजिक के टैलेंट के दम पर इन्होंने दुनिया में बहुत प्रसिद्धि हासिल कर ली है।
10. Khloe Kardashian

Followers: 306.6 Million
Khloe Kardashian अमेरिकी मॉडल एवं टेलीविजन पर्सनेलिटी हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 356 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। हमारी इस सूची में यह दसवें स्थान पर हैं।
भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स किसके हैं? (10 Most Followed in India)
हमारे देश में बीते कुछ सालों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है, और इस इजाफे का असर इंस्टग्राम पर भी देखने को मिला। भारत में इंस्टाग्राम यूजर्स तो बहुत हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन सब में सबसे अधिक फॉलोअर्स किसके हैं। चलिए जानते हैं कि भारत में सबसे अधिक instagram followers किसके हैं।
1. Virat Kohli

Followers: 249.1 Million
विराट कोहली एक भारतीय क्रिकेटर हैं। अपने क्रिकेट के हुनर के दम पर इन्होंने अपने कैरियर में सफलता हासिल कि एवं आज यह देश विदेश में प्रसिद्ध हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीयों कि सूची में यह प्रथम स्थान पर हैं।
2. Priyanka Chopra

Followers: 87.37 Million
प्रियंका चोपड़ा एक बॉलीवुड एवं हॉलीवुड अभिनेत्री हैं। साल 2000 में यह मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। इन्होंने अपने कैरियर की शुरआत मॉडलिंग से कि फिर बॉलीवुड में अपना कदम जमाया। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। यह इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाले भारतीय लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
3. Shraddha Kapoor

Followers: 80.67 Million
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इंस्टाग्रान पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाले भारतीयों में तीसरे स्थान पर हैं। बॉलीवुड मूवी आशिकी 2 से इन्हें प्रसिद्धि मिली जिसमें इनके अभिनय को बहुत सराहा गया था। आपको शायद ज्ञात हो की श्रध्दा कपूर मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर की पुत्री हैं।
4. Alia Bhatt

Followers: 77.33 Million
आलिया भट्ट इस सुची में चौथे स्थान पर हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर मूवी से इन्हें प्रसिद्धि मिली और उसके बाद से एक के बाद एक हिट देकर यह नए कीर्तिमान रच रही हैं।
5. Narendra Modi

Followers: 75.1 Million
भारत के प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के भी सोशल मिडिया पर करोड़ों प्रशंसक हैं। इंस्टग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले भारतीयों की सुची में यह छ्ठे स्थान पर हैं।
6. Neha Kakkar

Followers: 74.17 Million
नेहा कक्कड़ एक मशहूर गायिका एवं मॉडल है। इन्होने कई लोकप्रिय गाने गाए हैं। यह Sony Television पर प्रसारित Indian Idol में जज भी रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय लोगों की सुची में यह पांचवे स्थान पर हैं।
7. Deepika Padukone

Followers: 74.07 Million
दीपिका पादुकोण मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हैं एवं इस सुची में यह सातवें स्थान पर हैं। इन्होने कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है, जिनमें ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, पदमावत, शामिल हैं।
8. Katrina Kaif

Followers: 72.58 Million
कैटरीना कैफ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। सोशल मिडिया पर इनकी फैन फॉलोइंग कमाल की है। मशहूर हिंदी पिक्चर नमस्ते लंदन से इन्हें प्रसिद्धि मिली एवं वर्तमान में भी यह बॉलीवुड में काम कर रही है।
9. Jacqueline Fernandez

Followers: 66.64 Million
जैकलीन फर्नाडीज इस सुची में नौवें स्थान पर हैं।
10. Urvashi Rautela

Followers: 64.97 Million
उर्वर्षी रोतेला एक बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल हैं।
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स पर निष्कर्ष
आशा है की इस लेख से आपको Instagarm पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी। हमने पूरी दुनिया में और भारत के हिसाब से सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट्स के बारे में आपको विस्तार से बताने की कोशिश की है।
इस लेख को हम समय समय पर अपडेट करते रहेंगे ताकि आपको सही जानकारी मिल सके। धन्यवाद।
FAQ: Instagram पर सबसे अधिक फॉलोवर्स से जुड़े सवाल – जवाब
-
दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोवर्स किसके हैं?
इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोवर्स खुद इंस्टाग्राम के ऑफिशल हैंडल के हैं। दूसरे नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।
-
भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोवर्स किस व्यक्ति के हैं?
भारत में सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स क्रिकेटर विराट कोहली के हैं।